Advertisement
मध्यप्रदेश के ग्वालियर में एक दुकानदार ने युवक की पीट पीटकर हत्या कर दी। युवक गुटखा लेकर बिना पैसे दिए भाग रहा था। जिसके गुस्से के चलते दूकानदार ने युवक को इतना पीटा की युवक की मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार ललितपुर कॉलोनी के रहने वाले सुभाष उर्फ मटका उर्फ संजय शाक्य (26) नशे का आदी था। उसे गुटखा खाने की लत थी। कॉलोनी में ही करन सिंह की दुकान है। दोपहर करीब 3 बजे मटका आया। दुकान से 5 रुपए का गुटखा पाउच लिया। करन ने पैसे मांगे, तो वह गाली-गलौज कर धमकाने लगा और भाग गया। इस बीच, करन ने बेटे सचिन उर्फ संजय को आवाज लगाकर बुलाया। सचिन लोहे का सरिया लेकर दौड़ता हुआ आया। मटका उर्फ संजय को पकड़कर सड़क पर ही बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। दोनों ने लात-घूंसों व लोहे के सरिए जमकर पीटा। हमलावर लहूलुहान हालत में उसे बेहोश समझकर भाग गए। संजय को इस हालत में देख कर लोगों की भीड़ जमा हो गयी। जिसके बाद परिजनों ने उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा जहां डॉक्टरोंने उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने शव बरामद कर उसे शव घर में रखवा दिया और आरोपियों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने मोके पर मौजूद सीसीटीवी भी खंगाला जिसमे दूकानदार के साथ उसके बेटे संजय के पीछे भागते हुए दिखाई दे रहे है। फ़िलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |