Advertisement
नरसिंहपुर के करेली में एक सड़क दुर्घटना की खबर सामने आयी है। जिसमें 12वीं कक्षा की छात्रा की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दो बहने साथ में स्कूल जा रही थी उसी दौरान एक तेज़ रफ़्तार डंपर ने छात्रा को टक्कर मार दी। जिसके बाद छात्रा को तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना से गुस्साए लोगों की भीड़ ने ड्राइवर को पकड़कर पीट दिया। जिससे ड्राइवर बेहोश हो गया। आक्रोषित भीड़ ने डंपर में भी आग लगाने की कोशिश की गई, मौके पर पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गई, जिसके चलते डंपर व ड्राइवर को आक्रोषित भीड़ से बचाया। छात्रा नाम दुर्गा मेहरा बताया जा रहा है। जो अपनी बहनों के साथ स्कूल जा रही थी। फ़िलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्यवाई शुरू कर दी है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |