Advertisement
ग्वालियर में कुछ लड़को ने अपने दोस्त के जन्मदिन पर केक काटा। और उसके बाद आपस में ही उनका विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया की उनके बीच में लात घूंसे चलने लगे। अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जन्मदिन मना रहे सभी लड़के नशे में धुत थे जिसके चलते वे लोग आपस में ही भीड़ गए। जानकारी के अनुसार माधौगंज थाना स्थित सिकंदर कंपू इलाके में रविवार देर रात सड़क पर कुछ युवा जुटे। इन्होंने एक्टिवा को बीच सड़क पर खड़ी की और फिर बर्थडे सेलिब्रेशन शुरू हुआ। गाड़ी पर केक कटिंग की गई। सेलिब्रेशन के दौरान युवा आपस में किसी बात को लेकर भिड़ लिए। नशे में धुत युवा हंगामा करते हुए एक-दूसरे को खींचने लगे। देखते ही देखते खींचा-तानी मारपीट में तब्दील हो गई। एक युवक को पीटते हुए खींचकर काफी दूर तक ले जाया गया। उसे पकड़कर कई चांटे मारे गए। पिटने वाला भी इतने नशे में था कि उसे छोड़ते ही चांटा पड़ा तो वह में सड़क पर गिर गया। वह काफी देर तक वहीं पड़ा रहा। हंगामे के चलते यहां अपरा-तफरी की स्थिति बन गई। विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। युवकों की तलाश कर उनके खिलाफ कार्यवाई की जाएगी।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |