Advertisement
मध्यप्रदेश के इंदौर का एक वीडियो वायरल हुआ है। जिसमे कुछ लड़कियां एक दूसरी लड़की के साथ मार पीट कर रहीं हैं।लड़कियों ने दूसरी लड़की को लात घूंसों और बेल्ट से मारा। और जब इससे भी उनका मन नहीं माना तो लड़कियों ने पिटने वाली लड़की का मोबाइल भी तोड़ दिया। यह घटना देख सड़क पर लोगों की भीड़ जमा हो गयी। लेकिन सभी लोग दर्शक बनकर तमाशा देखते रहे। किसी ने भी लड़कियों के झगड़े को सुलझाने की ज़हमत नहीं उठाई। किसी भी व्यक्ति ने पिट रही लड़की को नहीं बचाया या यूं कहें कि किसी की लड़कियों से कुछ बोलने की हिम्मत नहीं हुई। वहीं किसी ने इस पूरी घटना की वीडियो मोबाइल फ़ोन में कैद कर लिया। जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। हालांकि पीड़िता ने भी इसकी शिकायत पुलिस थाने में दर्ज कराई है। जिसके बाद पुलिस आरोपी लड़कियों की तलाश में जुट गयी है। जानकारी के अनुसार घटना शुक्रवार रात इंदौर के एलआईजी चौराहे के पास की है। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार रात आरजे कचौरी के सामने प्रिया वर्मा निवासी नेहरू नगर यहां चाय पीने आई थी। एक-दूसरे को घूरने की बात पर उसका सामने खड़ी लड़कियों से विवाद हो गया। जो पहले बहस और फिर देखते ही देखते मारपीट में तब्दील हो गया। वहीं वीडियो में साफ़ देखा जा सकता है कि चार लड़कियों ने प्रिया वर्मा नाम की लड़की को सड़क पर पटक दिया। फिर लात-घूंसे बरसाने शुरू कर दिए। उसके बाल खींचे। चांटे मारे। एक लड़की ने तो बेल्ट से लड़की की पिटाई की। वहीं एक लड़की उसका फोन तोड़ते नजर आ रही है। वीडियो में ये भी दिख रहा है कि जब चारों लड़कियां मिलकर लड़की को पीट रही थी। फ़िलहाल मामला दर्ज कर करवाई शुरू कर दी है। और वीडियो के आधार पर लड़कियों को ढूंढा जा रहा है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |