Advertisement
भोपाल से छेड़छाड़ का एक मामला सामने आया है। ईंटखेड़ी इलाके में संचालित लांबा खेड़ा मल्टी केयर अस्पताल के संचालक पर रिसेप्शनिस्ट ने छेड़छाड़, मारपीट का आरोप लगाया है। वहीं रिसेप्शनिस्ट अस्पताल की नर्स पर भी आरोप लगाते हुए कहा की उसने संचालक के कहने पर उसके साथ मार पीट की है। रिसेप्शनिस्ट ने शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि अस्पताल संचालक उसे अपने केबिन में बुलाकर अश्लील हरकत करता है। वह शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाता है। जब उसने ऐसा करने से मना किया तो उसने अस्पताल की एक नर्स के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट की। जानकारी के अनुसार करोंद निवासी 21 वर्षीय युवती 26 अक्टूबर को लांबा खेड़ा मल्टी केयर अस्पताल में रिसेप्शनिस्ट के पद पर जॉइन किया था। उसने पुलिस को बताया कि 3 नवंबर को वह हर रोज की तरह ड्यूटी पर पहुंची। इसी बीच अस्पताल संचालक संतोष सूर्यवंशी ने उसे अपनी केबिन में बुलाया। वह रिसेप्शनिस्ट से बोला कि तुम मुझसे गुड मार्निंग नहीं करती हो, गुड नाइट भी नहीं करती। रिसेप्शनिस्ट ने कहा कि आगे से ध्यान रखेंगे।इस दौरान आरोपी ने उसका हाथ पकड़कर अश्लील हरकत शुरू कर दी। उसने विरोध किया तो वह बोला कि किसी को बताया तो नौकरी से निकाल दूंगा। अगले दिन 4 नवंबर को आरोपी उस पर शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव बनाने लगा। विरोध करने पर वह धमकी देने लगा। इसी बीच नर्स जयश्री भी पहुंच गई। रिसेप्शनिस्ट ने पुलिस को बताया कि अस्पताल संचालक के साथ मिलकर उसने भी उसे पीटा। फ़िलहाल ईंटखेड़ी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर करवाई शुरू कर दी है। लेकिन आरोपी को अभी हिरासत में नहीं लिया गया है। सभी पहलुओं से जांच करने के बाद पुलिस आगे कोई कदम उठाएगी।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |