Advertisement
राजधानी भोपाल से एक वीडियो सामने आया है जिसमे एक लड़के को कोड़े से मारा जा रहा है। कुछ लोगों ने उसे पकड़ रखा रहा और उसे बुरी तरह पीटा जा रहा है। उसकी जांघ-पिंडली और कूल्हे पर अनगिनत कोड़े बरसाए जा रहे हैं। लड़का दर्द से चिल्लाता है तो उसके मुँह में कपड़ा ठूस दिया जाता है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कोड़े के साथ लड़के पर डंडे भी बरसाए जा रहे है। जानकारी के अनुसार 16 साल का पीड़ित लड़का कक्षा 12वीं का छात्र है। मामला 29 अगस्त का है। छात्र ने पुलिस को बताया कि लड़कों ने मुझे तार के कोड़े, डंडे से बेरहमी से पीटा। उन्होंने मेरा पैंट उतार दिया। इसके बाद कूल्हे पर बार-बार डंडे और तार से मारा। मैं माफी मांगता रहा, लेकिन वे मारते रहे। इसके बाद मुझे धमकी दी कि अगर पुलिस या परिवार वालों को बताया तो तुझे जान से मार देंगे। उनके पास एक छुरी भी थी। छात्र ने पुलिस को मारने वालों के नाम रिचर्ड, लक्की मालवीय, संदीप और हर्षित बताए हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। बताया जा रहा है की झगड़े में साथ न देने को लेकर उन लड़को ने छात्र के साथ मार पीट की जिसका वीडियो वायरल हो गया। फ़िलहाल वीडियो के आधार पर पुलिस आरोपियों को ढूंढ रही है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |