Advertisement
ग्राम सलैया में चलाया गया सफ़ाई अभियान
कोलार के ग्राम सलैया में साफ़ सफ़ाई अभियान चलाया गया। यहाँ सफ़ाई अभियान प्रदेश उपाध्यक्ष व हुज़ूर विधायक रामेश्वर शर्मा के निर्देशानुसार चलाया गया।
ग्राम सलैया में कोलार मंडल उपाध्यक्ष श्याम सिंह मीना ने वार्ड क्रमांक 83 के साफ़-सफ़ाई सम्बंधित अधिकारी कर्मचारीयो के साथ मिलकर सफ़ाई अभियान की मुहिम चलाने के साथ साथ नालियों की सफ़ाई की गई अलग अलग स्थानों से जेसीबी ट्रक से कचरा उठाया गया। कोलार मंडल उपाध्यक्ष श्याम सिंह मीना ने ग्राम सलैया का दौरा कर घर घर जाकर समस्याए जानी साथ की श्याम सिंह मीना ने सभी ग्राम वासियों के साथ मिलकर क़रीब 2 घंटे तक सलैया में साथ रहकर साफ़ सफ़ाई अभियान की मुहिम चलवाई। इस मौके पर राजेंद्र पाटीदार, रविंद्र पाटीदार, अर्जुन पाटीदार, भरत पाटीदार, महेश पाटीदार, राजू पाटीदार, रामू पाटीदार आदि भाजपा के कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |