Advertisement
मध्यप्रदेश के एक युवक को अपहरण के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार किया था। आरोपी युवक ने 1 जनवरी को पुलिस कस्टडी में फांसी लगकर आत्महत्या कर ली। जिसके बाद उसे इलाज के लिए तुरंत जिला अस्पताल रेफर किया जा रहा था। लेकिन बीच रस्ते में ही उसकी मौत हो गयी। पुलिस आरोपी को जैसे ही जिला अस्पताल लेकर पहुंची डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अब सवाल यह उठता है कि पुलिस कस्टडी में होने के बाद भी आरोपी ने आत्महत्या कैसे की। और पुलिस अधिकारीयों को पता भी नहीं चला। इस घटना के बाद पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने जिला अस्पताल पहुंचकर जानकारी ली। जानकारी के अनुसार क्रतेश (19) पुत्र राजू पटेल को पुलिस ने अपहरण के आरोप में 19 अक्टूबर को भोपाल से गिरफ्तार किया था। युवक सेमरा गोपालमन गांव का रहने वाला था। और उसे जैसीनगर थाने में रखा गया था। युवक पर नाबालिग लड़की को भगाने का आरोप था। जिसके लिए उसे गिरफ्तार किया गया था। मंगलवार दोपहर 12 बजे थाने के गार्ड रूम में उसने फांसी का फंदा गले में डाल लिया। बताया जा रहा है कि उसने तौलिये से फंदा बनाया था, हालांकि इसकी अभी आधिकारिक पुष्ट नहीं की गई है। मामले की जांच की जा रही है। लेकिन इस तरह की लापरवाही से पुलिस प्रशासन पर सवालिया निशान खड़ा हो जाता है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |