Advertisement
ग्वालियर में भैंस बांधने को लेकर दो पक्षों में विवाद इतना बढ़ गया की लाठी डंडे चल गए और फायरिंग तक हुई। इस झगडे का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमे देखा जा सकता है की कैसे दोनों पक्ष के लोग एक दुसरे पर हथियारों से बौछार कर रहे है। झगड़े में एक पक्ष लाइसेंसी राइफल से फायरिंग करते भी नजर आ रहा है। 30 अक्टूबर को वीडियो जैसे ही पुलिस अधिकारियों के संज्ञान में आया है, पुलिस ने एक्शन लेते हुए दोनों ही गुटों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। झगड़े में तीन से चार लोग घायल होने की भी खबर है। पुलिस ने बताया कि दो पक्षों में सरकारी जमीन पर भैंस बांधने को लेकर विवाद हो गया था। इसके बाद दोनों ही पक्षों में मारपीट हो गई। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के ऊपर अपनी लाइसेंसी बंदूक से गोलियां चला दीं। विवाद का एक वीडियो भी सामने आया है जिसके आधार पर दोनों ही पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही एक पक्ष के हथियार बरामद कर लिए है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। विवाद सरकारी ज़मीं पर भैंस बांधने को लेकर हुआ था।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |