Advertisement
उज्जैन से एक खबर सामने आयी है जहां एक परिवार की दिवाली की खुशियाँ मातम में बदल गई। एक दस साल के मासूम में स्टील के ग्लास का टुकड़ा फास गया जिससे उसकी मौत हो गयी। बताया जा रहा है की बच्चा स्टील के ग्लास में पटाखा रख कर फोड़ रहा था। उसी दौरान पटाखा इतने तेज़ फूटा की ग्लास के चीथड़े उड़ गए और एक टुकड़ा जाकर बच्चे के गले में लग गया। जिससे बच्चे ने मौके पर ही डैम तोड़ दिया। बच्चे की मौत से पूरे घर में मातम पसरा हुआ है। जानकारी के अनुसार 24 खंभा मार्ग पर कहारवाड़ी मोहल्ला में अशोक कहार परिवार के साथ रहते हैं। और अशोक प्राइवेट काम करते हैं। उनका 10 साल का बेटा ऋतिक बाहर खेल रहा था और उसी दौरान यह हादसा हुआ। पड़ोसियों ने बताया कि ऋतिक ने बम फोड़ने के लिए मां से गिलास मांगा था, लेकिन उन्होंने मना कर दिया। मां ने बम फोड़ने से भी रोका। बावजूद ऋतिक बाहर चला गया। कुछ देर बाद बम फूटने की आवाज और अफरा-तफरी मची, तो घटना का पता चला। ऋतिक किसी और जगह से गिलास लेकर आ गया था। उसने बम पर स्टील का गिलास रख दिया। जब बम फूटा, तो गिलास के टुकड़े बिखर गए। एक टुकड़ा बच्चे की गर्दन में धंस गया। और बच्चा बेहोश होकर गिर गया। जिसके बाद बच्चे को इलाज के अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |