Advertisement
खरगोन से एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक युवक को खम्भे से बांधकर पीटा जा रहा है। गॉंव के ही एक किसान ने उसपर चोरी का आरोप लगाया और अपने बेटो के साथ मिलकर युवक की बुरी तरह से पिटाई कर दी। और उसके कपडे भी फाड़ दिए। और दिल से मार पीट करने के बाद युवक को पुलिस के हवाले कर दिया गया। मार पीट का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जानकार के अनुसार मामला खरगोन के जामन्या का है। 25 अक्टूबर की रात एक किसान सखाराम ने नूरसिंह पर कपास चोरी का आरोप लगाया। फिर किसान और उसके बेटे नहार सिंह व काशीराम ने नूरसिंह से मारपीट की। उसे खंभे से बांध दिया। इसके बाद भी मारपीट करते हुए उसके कपड़े फाड़ दिए। इसके बाद पुलिस को सौंप दिया। वहीं घायल नूरसिंह की पत्नी लालीबाई ने सखाराम, उसके 2 बेटों सहित अन्य के खिलाफ मारपीट करने का मामला दर्ज कराया है। और दूसरी ओर सखाराम ने नूरसिंह के खिलाफ खेत से कपास चोरी करने की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। फ़िलहाल घायल नूरसिंह को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत में सुधर बताया जा रहा है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |