Advertisement
रतलाम में एक भीषण सड़क हादसा हो गया जिसमे एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई और एक घायल है। घटना मंगलवार रत 8 बजे की है परिवार बाइक से अपने गांव लौट रहा था। उसी दौरान एक कार और बाइक में भिड़ंत हो गयी जिसमे पति ने मौके पर ही दम तोड़ दिया और पत्नी और घायल पत्नी और बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने पत्नी और बेटे को मृत घोषित कर दिया। बेटी की हालत गंभीर होने की वजह से उसे रतलाम रेफर कर दिया गया है जहां उसका इलाज जारी है। बताया जा रहा है की परिवार गोवर्धन पूजा के लिए गांव लौट रहा था। उसी दौरान यह हादसा हुआ।
जानकारी के अनुसार केशुराम मजदूरी का काम करता है। और वह अपनी ससुराल मजदूरी का काम करने गया था और वह से परिवार के साथ लौट रहा था। केशुराम के तीन बच्चे हैं। दो उसी के साथ रहते है और बड़े बेटे की शादी हो चुकी है जो होनी पत्नी के साथ गांव पर रहता है। वहीं गांव में केशुराम की माँ भी रहती है। वह अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ बाइक से अपने गांव जा रहा था। उसी दौरान उनकी टक्कर एक कर से हो गयी। हादसे में केशुराम की मौके पर ही मौत हो गयी। पत्नी और बच्चों को अस्पताल भेजा गया। जहां इलाज के दौरान पत्नी और बेटे ने डैम तोड़ दिया। और बेटी को रतलाम के अस्पताल में बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |