Advertisement
मध्यप्रदेश के खरगोन से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां आवारा कुत्ते ने एक 5 साल की बच्ची को नोच दिया। जिससे मासूम की जान चली गयी। बताया जा रहा है की बच्ची घर से किराने का सामान लेने निकली थी। इसी दौरान एक कुत्ते ने उसके ऊपर हमला कर दिया। और कुत्ते ने इस कदर बच्ची की गर्दन पर हमला किया की देखते ही देखते बच्ची की जान चली गयी। घटना का पता लगते ही मानो इलाके में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो रोकर बोहत बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार घटना बेड़िया थाना क्षेत्र के बकांवा गांव की है। बच्ची शुक्रवार की दोपहर 2 बजे के करीब घर से निकली थी। और जाते वक्त रास्ते में एक कुत्ता ने सीधे बच्ची की गर्दन पर हमला कर दिया। वहां मौजूद लोगों ने जैसे ही यह देखा वे बच्ची को छुड़ाने के लिए दौड़े। और कुत्ते से बच्ची को छुड़ाने के बाद बच्ची को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के कहना है,कि अधिक खून बाह जाने की वजह से बच्ची ने डैम तोड़ दिया।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |