Advertisement
मध्यप्रदेश के गुना से एक हत्या की घटना सामने आयी है। जहां एक युवक गांव के दुसरे युवक को गाड़ी पर बैठा कर लेकर गया और उसकी हत्या कर दी। आरोपी फ़िलहाल पुलिस की हिरासत में है और उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। लेकिन लाश अभी तक नहीं मिल पायी है। जानकारी के अनुसार आरोन के क्षेत्रपाल गांव का रहने वाला सुनील अहिरवार 5 अक्टूबर से लापता था। जिसकी शिकायत उसके भाई ने थाने में दर्ज कराई थी। और पूछताछ करने पर पुलिस को पता चला की उसे आखरी बार गांव के ही युवक शिवकुमार के साथ देखा गया था। परिवार वालों ने भी उसी पर आशंका जताते हुए पुलिस को उसका नाम बताया था। जिसके बाद पुलिस ने शिवकुमार को हिरासत में लिया। जिसके बाद उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी ने पुलिस को बताया कि हत्या के बाद शव को काटकर उसने सिंध नदी में फेंक दिया था।
आरोन थाना प्रभारी टीआई आमोद सिंह राठौर ने बताया कि दोनों के बीच कोई पुरानी रंजिश की बात सामने नहीं आई है। पुलिस की एक टीम सिंध नदी में शव को ढूंढ रही है। इस पूरी घटना में अवैध संबंध की बात भी सामने आई है। हालाँकि अभी किसी भी बात की पुष्टि नहीं की गयी है। सारी बात जांच होने के बाद ही सामने आएगी। आरोपी फ़िलहाल दो तरह की बात कर रहा है। और अभी शव भी बरामद नहीं हुआ है। इसलिए अभी कुछ भी पक्केतौर पर कहना मुश्किल है। पूरा मामला क्या है यह तो जाँच पूरी होने के बाद और शव मिलने के बाद ही पता चल पायेगा।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |