Advertisement
प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। बेरहम पति ने पहले तो पत्नी के सर पर बाँट से वार किया और उसके बाद पत्नी पर लगातार चाकू से 17 वार किए। और उसके बाद पत्नी को ऐसी हालत में छोड़कर भाग गया। जिसके कारण पत्नी की मौत हो गयी। दोनों की शादी को लगभग डेढ़ साल ही हुए थे। बताया जा रह है कि पति को पत्नी पर शक था। जिसके चलते पति ने यह कदम उठाया। आरोपी फ़िलहाल पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। और आरोपी की तलाश की जा रही है।
जानकारी के अनुसार मृतका काजल सिलावट निशातपुरा इलाके में चोपड़ाकलां रामनगर कॉलोनी में रहती थी। डेढ़ साल पहले ही उसकी शादी रायसेन के रहने वाले राजकुमार सिलावट से हुई थी। राजकुमार भोपाल में ही गोया कॉलोनी में लालजी यादव के मकान में किराए से रहता है। वह फल का ठेला लगाता है। राजकुमार अपनी पत्नी काजल पर शक करता था। इसी को लेकर दोनों में अक्सर झगड़ा होता रहता था। मंगलवार को भी दोनों की बीच झगड़ा हुआ। उसी दौरान राजकुमार ने पत्नी के सर पर पहले तो बाँट से हमला किया और उसके बाद लगातार चाकू से वार किये। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पति घर से भाग गया।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |