Advertisement
कोलार इलाके के चर्चित कारोबारी केपी सिंह पर एक और मामला भोपाल पुलिस ने दर्ज किया है। अब खनन कारोबारी और धोखाधड़ी के आरोपी केपी सिंह ने प्रोफेसर कॉलोनी स्थित सुदर्शन अपार्टमेंट के चौकीदार से मारपीट की है।
27 वर्षीय कमल किशोर मालवीय यहां चौकीदार हैं। श्यामला हिल्स पुलिस के मुताबिक सोमवार रात डेढ़ बजे केपी सिंह अपने साथियों के साथ अपार्टमेंट में दाखिल होने लगे। कमल ने रोका तो सिंह उसे मारने लगे। कमल का शोर सुनकर अपार्टमेंट के अन्य लोग भी आ गए। विरोध हुआ तो सिंह खुद को पुलिस वाला बताने लगे। इसी अपार्टमेंट में सिंह के पार्टनर रहे विश्वनाथ साहू भी रहते हैं। दोनों एक-दूसरे के खिलाफ कोलार थाने में धोखाधड़ी के केस दर्ज करवा चुके हैं। इस बार श्यामला हिल्स पुलिस ने कमल की शिकायत पर केपी सिंह और उनके साथियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |