Advertisement
धार में एक बच्चा खेलते हुए होद में जा गिरा जिससे बच्चे की मौत हो गयी। बताया जा रहा है ग्राम देलमी में विष्णु परमार अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ रहता हैं, बच्चे के पिता मजदूरी करते है। रविवार होने के चलते पूरा परिवार घर पर ही था, दोपहर करीब 2 बजे अरदान पिता विष्णु अपनी बहन वानिका के साथ आंगन में खेल रहा था। इसी दौरान बच्चा खेलते खेलते पानी से भरी होद में जा गिरा। बाद बडी बहन ने घर के अंदर जाकर परिवार को हादसे की जानकारी दी। घर वालों को जैसे ही इसका पता चला।उन्होंने तुरंत बच्चे को पानी से निकाला। और परिजन तुरंत बच्चे को अस्पताल लेकर पहुंचे जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। साथ ही हादसे को लेकर पूरी कार्रवाई अस्पताल चौकी पर की गई। पीएम के बाद बच्चे के शव को परिजनों को सौंप दिया।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |