Advertisement
मध्यप्रदेश के रीवा में एक बार फिर गैंग रेप का मामला सामने आया है। जहां एक महिला के साथ 6 लोगों ने मिलकर इस दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। दुर्गा पंडाल से लौटते समय आरोपियों ने महिला को जंगल में ले जाकर बारी-बारी से इस घटना को अंजाम दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने इस घटना को अंजाम देने वाले सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। हाल ही में मंदिर में दर्शन करने गई युवती के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई थी। जिसके बाद एक बार फिर रीवा जिले में सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। यह पूरा मामला रीवा जिले की है। युवती शादीशुदा है जो अपने मायके आई हुई थी। बताया जा रहा है की 1 अक्टूबर की रात पीड़िता रात करीब 11 बजे गांव के दुर्गा पंडाल में दुर्गा आरती के बाद अपने घर जा रही थी तभी रास्ते में अंधेरे का फायदा उठाते हुए आधा दर्जन बदमाशों ने उसे पकड़ लिया। बदमाश उसे पकड़कर गांव के पास ही स्थित एक जंगल में ले गए और बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पीड़िता द्वारा 3 अक्टूबर को मामले की शिकायत पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई गई थी। जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर बुधवार को एफएसएल की टीम को बुलाकर महिला द्वारा बताए गए घटनास्थल का निरीक्षण किया और वहां से सबूत इकट्ठे किए। महिला के द्वारा आरोपियों के बारे में दी गई जानकारी के बाद पुलिस ने कई टीमें बनाई और आरोपियों के ठिकाने पर दबिश देकर सभी 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इस घटना के बाद आरोपियों ने महिला को ब्लैकमेल करने के लिए उसका वीडियो भी बना लिया था। पुलिस को जांच के दौरान आरोपियों के मोबाइल से वो वीडियो भी मिला है। गुरुवार को पुलिस और जिला प्रशासन की टीम आरोपियों के गांव पहुंची है और उनके अवैध संपत्ति के बारे में पता लगा रही जिसके बाद इनकी अवैध संपतियों पर 'मामा' का बुलडोजर चलाकर उसे नस्तनाबूद कर दिया जाएगा।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |