Advertisement
जबलपुर में एक बाबू को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। जबलपुर तहसील कार्यालय में एसडीएम ग्रामीण के पास पदस्थ लिपिक को लोकायुक्त पुलिस ने 5 हज़ार की रिश्वत लेते हुए पकड़ा है। बाबू पर आरोप था की मुआवजा राशि देने के एवज में रिश्वत की मांग की थी। जिसकी शिकायत विकास ने लोकायुक्त एसपी संजय साहू से की थी। लोकायुक्त डीएसपी दिलीप झरबड़े ने बताया कि शिकायतकर्ता विकास पिता कृष्ण कुमार दुबे का प्रकरण ग्राम घाना के खसरा नंबर 4/2 में चल रहा है, जिसमें चार दुकानें पक्की हैं। उनका अधिग्रहण शासन ने किया था। जिसके बदले में आवेदक को 19 लाख 4 हजार रुपए स्वीकृत हुए थे। शिकायतकर्ता कई बार तहसील कार्यालय के चक्कर भी लगा चुके थे, पर उन्हें मुआवजा राशि नहीं दी जा रही थी।और वही राशि निकलने के लिए बाबू इंद्रजीत भूरिया ने रिश्वत की मांग की थी।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |