Advertisement
मध्य प्रदेश के ग्वालियर थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात एक बर्थडे पार्टी में शामिल होने पहुंचे भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के नेता निशांत राय के समर्थकों ने हर्ष फायरिंग की। फायरिंग के दौरान 2 लोग गोली लगने से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं फायरिंग की सूचना मिलते ही बहोड़ापुर थाना और ग्वालियर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। घटना ग्वालियर थाना क्षेत्र के राय कॉलोनी स्थित गिरिराज जी मंदिर के पास की है। वहीं पुलिस इस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। ग्वालियर थाना पुलिस ने प्रारंभिक जांच में मिली जानकारी के मुताबिक बताया कि राय कॉलोनी स्थित गिरिराज जी मंदिर के पास भाजपा युवा मोर्चा के नेता निशांत राय एक बर्थडे पार्टी में अपने समर्थकों के साथ शामिल होने पहुंचे थे। अभी हाल ही में भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार ने विधानसभा प्रभारी नियुक्त किए हैं। निशांत राय को ग्वालियर की भितरवार विधानसभा का प्रभारी नियुक्त किया गया है। पार्टी में मोर्चा के नेता निशांत राय के समर्थकों ने जश्न मनाते हुए हर्ष फायर किए, जिसमें 2 लोगों को गोली लगी। बताया गया गोली रिंकू गौर और कल्लू यादव के पैर में लगी, जिसमें वे दोनों घायल हो गए। वही घायलों को तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वही मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |