Advertisement
17 संदिग्धों के हथियारों के लाइसेंस रद्द
ग्वालियर जिले के चकराए पुरा गांव में गौ हत्या और गाय का मांस बेचने व खाने के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने गांव के 17 संदिग्ध लोगों के हथियारों का लाइसेंस भी निरस्त कर दिया है। इन संदिग्धों पर गौ हत्या का शक है। बता दें कि इस गांव में गौ मांस बेचने का मामला सामने आया था। यह चारों आरोपी पहले होटल पर गौ मांस बेच रहे थे। जब इस बात की जानकारी हिंदू संगठनों को लगी तो उन्होंने पुलिस अधीक्षक कार्यालय का घेराव किया और उसके बाद पुलिस प्रशासन की तरफ से यह कार्रवाई की गई है। इसके बाद जांच में जुटी पुलिस को यह जानकारी मिली थी कि इन्होंने गाय की हत्या कर घर पर ही जश्न मनाया था। जब पुलिस ने इनके घरों में दबिश दी तो वहां गाय का मांस बरामद हुआ था। इसके साथ ही मौके पर गाय का मांस खा रहे चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया था। गौरतलब है कि चकरायपुरा गांव में गौ हत्या और गाय का मांस बेचने को लेकर जब इस बात की जानकारी बजरंग दल के पूर्व राष्ट्रीय संयोजक और पूर्व मंत्री जयभान सिंह पवैया को लगी तो वह भी इस मामले को लेकर मुखर हो गए और उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए सरकार और जिला प्रशासन को चेतावनी दी कि अगर इस मामले में जल्द से जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो वह खुद कसाईयों के अड्डों पर कूच कर जाएंगे।
उस के बाद पुलिस सक्रिय हुई और इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने इस गांव के 17 संदिग्ध लोगों के लाइसेंस कर दिए हैं।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |