Advertisement
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान से दलित इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स (डिक्की) के फाउंडर चेयरमेन पद्मश्री मिलिंद कांबले, राष्ट्रीय अध्यक्ष पद्मश्री रवि कुमार नर्रा, मेंटर एवं सलाहकार डिक्की डॉ. मनोज आर्या तथा डॉ. अनिल सिरवैया ने निवास कार्यालय पर भेंट की। मुख्यमंत्री श्री चौहान को पदाधिकारियों ने 9 अक्टूबर वाल्मीकि जयंती पर आयोजित एससी-एसटी बिजनेस कान्क्लेव के संबंध में जानकारी दी। कान्क्लेव में प्रदेश के लगभग 1800 उद्यमी एवं स्टार्टअप, लगभग 200 से अधिक महिला उद्यमी और प्रदेश के बाहर के 200 प्रमुख उद्योगपति सम्मिलित होंगे। कान्क्लेव में भारत सरकार और राज्य शासन की योजनाओं पर 6 तकनीकी सत्र भी होंगे।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |