Advertisement
मध्यप्रदेश के इंदौर से एक मामला सामने आया है। जहाँ बाणगंगा इलाके में रहने वाली एक कॉलेज छात्रा को एक धमकी भरा लेटर मिला। जिसमे एक सिरफिरे युवक ने धमकी भरे शब्दों में लिखा की तुम मेरी नहीं हुई तो मैं तुम्हें किसी और की भी नहीं होने दूंगा। जिसके बाद छात्रा काफी डर गयी। हालांकि लेटर में किसी का नाम नहीं लिखा है। छात्रा ने इसकी शिकायत पुलिस से की जिसके बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धमकीभरा लेटर भेजने का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि बाणगंगा में रहने वाली एक कॉलेज छात्रा पुलिस स्टेशन पहुंची। जहाँ उसने बताया की डेढ़ माह से उसे कोई युवक लगातार परेशान कर रहा है। आरोपी उसके घर पर भी लेटर भेज रहा है। शनिवार को जब वह कॉलेज गई तो उसकी मोपेड पर एक खत मिला। जिसमें छात्रा का नाम लिखते हुए बताया कि वह अगर उसकी नहीं हुई तो किसी ओर की भी नही होने देगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश में जुट गयी है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |