Advertisement
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उज्जैन के नागझिरी की पोहा फैक्टरी में 16 सितम्बर की शाम को आगजनी से नागझिरी निवासी श्रीमती ज्योति पति ईश्वरलाल डाबी एवं श्रीमती क्षमाबाई पति प्रभुलाल की मृत्यु पर दु:ख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने आज उज्जैन प्रवास पर उक्त घटना में मृतकों के परिजन से भेंट की। उन्होंने सांत्वना देते हुए मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान से 2-2 लाख रूपये की राशि मृतकों के परिजन को तत्काल देने के निर्देश जिला प्रशासन को दिये हैं। मुख्यमंत्री चौहान ने आश्वस्त किया कि मृतकों के परिजन को 2-2 लाख रूपये की अतिरिक्त राशि भी दी जाएगी। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि पोहा फैक्टरी में घायलों का इलाज सरकारी खर्चे पर किया जायेगा। इस सम्बन्ध में उन्होंने कलेक्टर को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये। उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.मोहन यादव, जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, सांसद अनिल फिरोजिया, विधायक पारस जैन, पूर्व विधायकरोड़मल राठौर, विवेक जोशी, अनिल जैन कालूहेड़ा एवं मृतकों के परिजन उपस्थित थे।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |