Advertisement
मध्यप्रदेश से एक बार फिर एक रेप की घटना सामने आयी है। रीवा में कुछ युवकों ने 16 साल की नाबालिग को बंधक बना कर उसके साथ गैंगरेप किया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है की नाबालिग अपने घर से अपने दोस्त के साथ अष्टभुजी माता मंदिर गई हुई थी। जहाँ दोनों ने दर्शन किये और दर्शन करने के बाद पास के ही जंगल में फोटो खींचने के लिए चले गए। उसी दौरान गांव के 6 लड़के वहां आये और दोनों को परेशन करने लगे। और दोनों का मोबाइल और लड़की की पायल चीन उनको दो घंटो तक बंधक बना कर रखा। सभी आरोपियों ने उनके साथ मार पीट भी की। और सभी ने एक एक कर लड़की के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। जानकारी के अनुसार आरोपियों में 2 नाबालिग भी शामिल है। पुलिस ने बताया की घटना के बाद से पीड़िता काफी सहमी हुई है। पीड़िता के दोस्त ने पुलिस को बताया की आरोपियों ने जाते जाते धमकी दी की हम इस बारे में किसी को कुछ न बताये। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। और आरोपियों की तलाश में जुट गयी है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |