Advertisement
मध्यप्रदेश के जबलपुर में एक महिला अधिकारी रंगे हाथों घूंस लेते हुए पकड़ी गयी है। जबलपुर लोकायुक्त पुलिस ने स्वास्थ्य विभाग में पदस्थ जिला लेखा प्रबंधक को रंगे हाथों 80 हज़ार की रिश्वत लेते हुए पकड़ा है। लोकायुक्त पुलिस को शिकायत मिली थी की लेखा प्रबंधक अधिकारी श्रद्धा ताम्रकार ने ट्रैवल्स कारोबारी का बिल पास करने के बदले में 1 लाख 10 हजार रुपए की रिश्वत की मांग की थी। जिसकी शिकायत सुनील कुमार ने जबलपुर लोकायुक्त एसपी संजय साहू से की। जिसके बाद लोकायुक्त पुलिस की टीम मंगलवार दोपहर स्वास्थ्य विभाग में पदस्थ जिला लेखा प्रबंधक श्रद्धा ताम्रकार के कार्यालय में पहुंची। और जैसे ही सुनील कुमार ने श्रद्धा ताम्रकार को रिश्वत के पैसे दिए वैसे ही लोकायुक्त पुलिस ने लेखा प्रबंधक को गिरफ्तार कर लिया गया। शिकायत के करते हुए सुनील मिश्रा ने बताया कि वे बीते कई महीने से ट्रैवल्स का बिल पास करवाने के लिए श्रद्धा ताम्रकार के चक्कर काट रहे थे। लेकिन श्रद्धा ताम्रकार ने हर बार रिश्वत की मांग की जिससे परेशां होकर उसने इसकी शिकायत लोकायुक्त पुलिस से की।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |