Advertisement
शिक्षक दिवस के मौके पर राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने सोमवार को विज्ञान भवन नई दिल्ली में मध्यप्रदेश के दो शिक्षकों नीरज सक्सेना और ओमप्रकाश पाटीदार को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2022 से सम्मानित किया। इस दौरान केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान, शिक्षा राज्य मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी और डॉ. सुभाष सरकार भी मौजूद थे । इस साल देश के 45 शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। रायसेन जिले के शासकीय प्राथमिक शाला सालेगढ़ में पदस्थ शिक्षक नीरज सक्सेना को जनजाति इलाके में शिक्षा के स्वरूप को बदलने के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उनके जुनून की बदौलत भील जनजाति क्षेत्र के बच्चों के शैक्षणिक स्तर में वृद्धि हुई है। बुनियादी आवश्यकताओं में सुधार कर उन्होंने एक आदर्श स्कूल स्थापित किया है। शाजापुर जिले के शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय में पदस्थ विज्ञान के लेक्चरर श्री ओमप्रकाश पाटीदार ने शाजापुर के लिए लोक जैवविविधता पंजी तैयार करवाई है। उन्होंने विज्ञान को तकनीक से जोड़ कर आईसीटी का प्रयोग करते हुए विज्ञान जैसे कठिन विषय को विद्यार्थियों के लिए बेहद सरल बना दिया है। मध्यप्रदेश के शिक्षकों को मिले सम्मना की प्रसन्नता ज़ाहिर करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्रीओ शिवराज सिंह चौहान ने भी बधाई दी है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |