Advertisement
दतिया से समाज को शर्मसार कर देने वाली एक घटना सामने आयी है। जहाँ एक विधवा औरत के घर में कुछ लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। और इस साडी घटना के चश्मदीद खुद पीड़िता के बच्चे हैं। आरोपियों ने दोनों बच्चो को धमकी दी की अगर उनने किसि को कुछ बताया तो उन्हें जान से मार देंगे। आरोपियों ने रेप का वीडियो बनाया और उसे वायरल भी कर दिया। जैसे ही यह वायरल वीडियो पीड़िता के जानने वालों ने देखा जिसके बाद पीड़िता ने थाने में जाकर एफआईआर दर्ज कराई। फ़िलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बहार है। जानकारी के अनुसार जनवरी में पीड़ित महिला के पति की मौत हो गयी थी। जिसके बाद वह अपने दो बच्चों के साथ ससुराल में रहती है। 30 जुलाई की रात 10 बजे वह बच्चों के साथ घर में सो रही थी तभी किसी ने दरवाजा खटखटाया। महिला ने अंदर से ही आरोपियों से उनका परिचय पूछा तो दोनों ने उसके गांव का होना बताया। महिला ने दरवाजा खोलकर देखा तो गेट पर शुभम पुत्र करणजू दांगी निवासी सिंधवारी और भूपेंद्र पुत्र महेंद्र दांगी निवासी बम्होरी बराना जिला टीकमगढ़ खड़े थे। यह दोनों गेट के खुलते ही ज़बरजस्ती अंदर घुस आये और ज़बरदस्ती करने लगे। और उन लोगो ने इसका वीडियो भी बना लिया। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |