Advertisement
मध्यप्रदेश के उज्जैन में एक महिला ने अपनी दो छोटी बच्चियों का गला घोंटने के बाद ख़ुदकुशी कर ली। जानकारी के अनुसार मृतका गायत्री (28) का पति सुनील परमार एक किराना व्यापारी है और तराना में नाचन बोर चौराहे पर उसका माकन है। गायत्री और सुनील की दो बेटियां है। सुनील के घर के सामने ही उसकी किराने की दुकान है। घटना के दौरान सुनील दूकान पर ही मौजूद था। दुकान बंद करने के बाद सुनील जब घर पंहुचा तो उसने घर की पहली मंजिल पर अपनी पत्नी को फंदे से लटका हुआ पाया। और उसकी दोनों बच्चियां निचे पड़ी हुई थी। जिसके बाद सुनील ने एम्बुलेंस की मदद से तीनो को अस्पताल पहुंचाया जहाँ डॉक्टरों ने गायत्री और 6 साल की बच्ची हंसिका को मृत घोषित कर दिया। और ढाई साल की प्रियांशी की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस का अनुमान है की गायत्री ने पहले अपनी बड़ी बेटी का गला घोंटा उसके बाद छोटी बेटी का। जिसके बाद उसने छोटी बेटी को मृत समझ कर खुद फांसी लगा ली। मृतका के पिता ने बताया की गायत्री ने उनसे किसी भी प्रकार की दुःख तकलीफ़ की शिकायत नहीं की। उसने कभी भी ससुराल पक्ष की बुराई नहीं की हमेशा तारीफ ही की है। मृतका के पास कोई सुसाइड नोट नहीं मिलने के कारण मामले का खुलासा नहीं हुआ है। फ़िलहाल पॉलीवे मामले की जांच कर रही है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |