Advertisement
मध्यप्रदेश के जबलपुर में पुलिस ने एक कार की डिग्गी से 10 लाख का गांजा बरामद किया है। गांजा लगभग 50 किलो बताया जा रहा है। कुछ लोग कार की डिग्गी में गांजा लेकर जा रहे थे। जिसकी सूचना पुलिस को लगी थी। जिसके बाद भेड़ाघाट पुलिस ने घेराबंदी कर गांजा तस्करों को पकड़ लिया है। और गांजे को ज़ब्त कर लिया गया है। थाना प्रभारी भेड़ाघाट शफीक खान के मुताबिक एक सफेद रंग की कार क्रमांक एमपी 20 सीबी 1254 मे एक युवक करीब 50 किलो गांजा लेकर बेचने की फिराक में छेड़ी गांव में घूम रहा था। घेराबंदी करने पर मुखबिर के बताए नंबर की कार ग्राम छेड़ी रोड पर जाती हुई दिखी। कार की तलाशी लेने पर डिक्की में टेप से लिपटे हुए 64 पैकेट में गांजा रखा हुआ था। वहीं, कार और गांजा दोनों जब्त कर लिया गया है। आरोपी छुई खदान गढ़ा का रहने वाला है। जानकारी के अनुसार तस्कर का नाम मोहम्मद ताहिर बताया जा रहा है। फ़िलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |