Advertisement
नोएडा का ट्विन टावर रविवार की दोपहर को ज़मींदोज़ कर दिया गया है। सेक्टर 93 में बने सुपरटेक की अवैध 40 मंज़िला ईमारत ट्विन टावर को दोपहर ढाई बजे गिरा दिया गया। 100 मीटर से ज्यादा ऊंचाई वाली ईमारत को मात्र 12 सेकेंड में मलबे में तब्दील कर दिया गया। करीब 7 हजार लोगों को एक्सप्लोजन जोन से हटाने के बाद ब्लास्ट किया गया। बताया जा रहा है की ट्विन टावर के आस पास बनी बिल्डिंगो को भी कोई नुक्सान नहीं पंहुचा है। प्लानिंग के मुताबिक ट्विन टावर एमरल्ड टावर की तरफ नहीं, ATS की तरफ गिरे, जो कि सुरक्षित फॉल है। टावर गिरने के बाद प्रशासन के क्लियरेंस तक 5 रास्तों पर ट्रैफिक की आवाजाही रुकी रहेगी। इन मार्गों पर नोएडा पुलिस के जवान तैनात हैं। इमरजेंसी के लिए एंबुलेंस भी तैनात की गई थी। ब्लास्ट के बाद स्पेशल डस्ट मशीन लगाई गई जो की इलाके में पॉल्यूशन लेवल मॉनिटर कर सके । ट्विन टावर को गिराने के लिए विस्फोट की जिस तकनीक का इस्तेमाल किया गया, उसकी खासियत यही रही कि आसपास की किसी इमारत को नुकसान नहीं पहुंचा। घनी आबादी के बीचोंबीच बने दोनों टावर अपनी जगह पर जमींदोज हो गए और केवल धूल का गुबार ही नजदीकी इमारतों तक पहुंचा। जानकारी के अनुसार ब्लास्ट से पहले ट्विन टावर के पास की दो सोसाइटी में गैस और बिजली सप्लाई बंद कर दी गई थी। नोएडा पुलिस ने एहतियातन ग्रीन कॉरिडोर बनाए थे और 6 अस्पताल स्टैंडबाई रखे गए थे। दोपहर 2.15 बजे एक्सप्रेस-वे को बंद किया गया। प्रशासन की सलाह पर ही इसे खोला जाएगा। एक्स्प्रेस-वे के अलावा 5 और रूट भी बंद किए गए। धूल हटने के बाद ही इन्हें खोला जाएगा। ट्रैफिक डायवर्जन के लिए नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने हेल्पलाइन नंबर 99710 09001 जारी किया है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |