Advertisement
मध्यप्रदेश के बुरहानपुर में एक ट्रक और ऑटो में टक्कर हो गयी। टक्कर इतनी ज़ोरदार थी की 17 लोग बुरी तरह घायल हो गए और 2 छात्राओं सहित 3 की मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार ट्रक में बैठे 8 मजदूर और ऑटो में बैठी 7 छात्राएं घायल है और 2 छात्राओं की मौके पर ही मौत हो गयी। वहीं ऑटो ड्राइवर ने भी तुरंत डैम तोड़ दिया। यह हादसा मंगलवार सुबह लगभग 10 बजे इंदौर-इच्छापुर हाईवे पर विवेकानंद कॉलेज के पास की है। हादसे के बाद वहां मौजूद लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जानकारी के अनुसार बुरहानपुर से कॉलेज की ओर आ रहे ऑटो में 9 छात्राएं बैठी थीं। और आयसर ट्रक में केले की कटिंग के लिए जा रहे 10 12 मजदूर बैठे हुए थे। ऑटो और ट्रक की टक्कर होने के बाद चीख पुकार मच गयी। हादसे के बाद ट्रक चालक फरार है। सभी घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही पूर्व मंत्री और भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अर्चना चिटनीस जिला अस्पताल पहुंचीं और घायलों के परिजन से हालचाल जाने। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हादसे पर दुख जताया। उन्होंने मृतकों के परिवारों को 2-2 लाख रुपए की आर्थिक मदद की घोषणा की है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |