Advertisement
बहन अब जीने को दिल नहीं कर रहा, मैं जा रहा हूं-यह कहते हुए एक युवक ने खुद को गोली मार कर जान दे दी। उज्जैन में रहने वाली बेचारी बहन चीखती-चिल्लाती रह गई और वीडियो कॉल कट गया। बहन ने तुरंत अपने बड़े भाई को इसकी सूचना दी लेकिन जब वह घर पहुंचा तो बेड पर छोटे भाई को मरा हुआ पाया। युवक के सीने पर गोली लगी थी। यह वारदात भोपाल के पास में ग्वालियर के कृष्णा नगर गोला मंदिर की बताई जा रही है।बता दें कि घटना से कुछ देर पहले मृतक ने पत्नी और बच्चों को एक रिश्तेदार के यहां एक कार्यक्रम में छोड़ दिया था। पुलिस ने युवक के शव का पोस्टमार्टम करवाया है और मौके से कट्टा भी बरामद कर लिया है। युवक ने आत्महत्या क्यों की, यह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। मिली जानकारी के अनुसार गोला का मंदिर के कृष्णा नगर निवासी 30 वर्षीय रामपाल सिंह गुर्जर गांव में पिता के साथ ही जमीन का काम देखा करता था। यहां वह अपनी पत्नी नेहा बेटा आर्यन और बेटी अर्पिता के साथ घर पर रहता था। शादी को 10 साल हो गए थे और सब कुछ सामान्य तरीके से चल रहा था। खुदकुशी से कुछ देर पहले रामपाल ने अपनी बहन जूली को वीडियो कॉल किया था और कहने लगा कि, बहन मैं अब जा रहा हूं, अब जीने का मन नहीं कर रहा है। यह सुनकर उज्जैन में रहने वाली बहन के पैरों तले जमीन खिसक गई। इसके तुरंत बाद गोली की आवाज सुनाई दी और वीडियो कॉल बंद हो गया जांच में यह भी पता चला है कि सुसाइड से पहले रामपाल ने अपने कुछ दोस्तों और रिश्तेदारों को फोन किया और सभी से यह बात कही कि बस ‘राम-राम’ करने के लिए फोन किया है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |