Advertisement
मध्य प्रदेश में लगातार बारिश का प्रकोप जारी है। प्रदेश को सड़कों के हाल बेहाल हो गए है। कई जिलों में तो बाढ़ के हालात बनें हुए हैं। ऐसे में इंदौर जिले से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। यहां बारिश के चलते गड्ढे में भरे पानी में नहाने गए दो बच्चे नहाते वक्त अचानक डूब गए। जिसके बाद एसडीआरएफ की टीम और स्थानीय पुलिस ने रेस्क्यू कर दोनों बच्चों के शव को बरामद किया है। जानकारी के अनुसार दोनों ही बच्चे नाबालिग 14 और 16 साल के है। मृतकों के परिजनों को जानकारी देने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया गया है। यह घटना इंदौर शहर के गांधी नगर थाना क्षेत्र के सुपर कॉरिडोर की बताई जा रही है। बारिश का पानी गड्ढे में भर गया था। दो नाबालिग बच्चे स्कूल से छुट्टी के बाद नहाने के लिए गए थे। और उसी समय हादसे का शिकार हो गए। ऐसे हादसे अक्सर भारी बारिश के कारण होते है। उधर मौसम विभाग ने भी 48 घंटे मौसम के लिहाज से बेहद चिंताजनक बताया हैं ।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |