Advertisement
इंदौर से कुछ दिनों पहले एक मामला सामने आया था। जो की एक महिला की शादी के 3 महीने बाद ही 50 लाख के गहने लेकर भागने का मामला था। उस केस में नया खुलासा हुआ है। पुलिस को एफआईआर की कॉपी से पता चला है की पति और पत्नी की लड़ाई करवाने में साली का हाथ रहा है। उसकी साली कभी उसकी बहन के ससुराल वालों से बच्चा गिराने वाली बात कहती थी तो कभी छोटी सी कहा सुनी पर ही उनके घर पर आधी रात को पुलिस लेकर पहुंच जाती। उसकी तस्वीर भी सामने आयी है। और आरोपी महिला गाज़ियाबाद नेहरू नगर इलाके की रहने वाली है।
दरअसल इंदौर के लसुड़िया थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी पर 50 लाख के ज़ेवर लेकर भागने का आरोप लगाया है। शिकायतकर्ता व्यक्ति दाल व्यापारी है। और उसका कहना है की वह और आरोपी महिला कुछ समय पहले मेट्रोमोनियल मैट्रिमोनियल वेबसाइट के ज़रिये एक दुसरे के संपर्क में आये थे। जानकारी के अनुसार मामला शांति निकेतन का है। जहां रहने वाले नितेश सिंघानिया की शादी करीब तीन महीने पहले यूपी की रहने वाली रुचि नाम की महिला से हुई थी। एक दुसरे से मिलने से पहले दोनों तलाकशुदा थे और उन्होंने लव मैरिज की थी। और अब व्यापारी ने आरोप लगाया है कि उनकी पत्नी 50 लाख के जेवर लेकर घर से भागी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्यवाई शुरू कर दी है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |