Advertisement
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में एक औरत को बस ने कुचला जिससे उसकी मौत हो गयी। बताया जा रहा है की महिला अपने बच्चों और पति के साथ बाइक से घर लौट रही थी। उसी दौरान वहां लगे सड़क किनारे लगे एक चाय के ठेले में आगा लग गयी। ठेले में आगा की वजह से वह भगदड़ का माहौल हो गया और बाइक पर आरही महिला को धक्का लग गया। जिससे महिला निचे गिर गयी। भगदड़ होने की वजह से महिला को सम्भलने का समय नहीं मिला और उसके ऊपर से एक बस गुज़र गयी जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गयी। और दर्दनाक हादसे के बाद मृतका का पति 10 मिनट तक लहूलुहान लाश को कलेजे से लगाए बिलखता रहा।यह हादसा भोपाल के शाहजहांनाबाद इलाके का है जहाँ शुक्रवार सुबह करीब साढ़े 8 बजे यह हादसा हुआ। महिला अपने पति और 2 बच्चों के साथ बाइक से रेलवे स्टेशन से अपने घर कमला नगर जा रही थी। उसी दौरान यह घटंबा घटी।जानकारी के अनुसार राहुल नगर क्षेत्र के कमला नगर निवासी महेश गाखरे प्राइवेट जॉब करता है। वह शाजापुर में रहने वाली अपनी बहन के घर जाने के लिए शुक्रवार सुबह भोपाल रेलवे स्टेशन पहुंचा था। उसके साथ पत्नी दुर्गा गाखरे (33), बेटा लक्ष्य (9), बेटी तामिया (6) भी थे।मृतका के पति का कहना है की ट्रेन छूटने पर वह परिवार काे लेकर वापस शाहजहांनाबाद होते हुए घर लौट रहा था। जब वह घर लौट रहा था उसी दौरान ताज-उल-मस्जिद के पास अचानक भगदड़ मच गयी और कोई आकर मेरी बाइक से टकरा गया। जिससे उसकी पत्नी निचे गिर गयी और उसके ऊपर से बस निकल गई।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |