Advertisement
मुरैना में एक महिला ने ज़हर पिला कर अपने पति की हत्या कर दी। बताया जा रहा है की आरोपी महिला तीन बच्चों की मां है। और उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया। आरोपी महिला सीमा (28) ने यह बात पांचो के सामने कबूल की है। सीमा ने लिखित में बताया है की उसका प्रेमी उसे सल्फास देकर गया था जो की उसने अपने पति को पानी में मिला कर पीला दी थी। जब महिला ने अपना गुनाह कबूल किया उस दौरान का वीडियो भी बनाया गया है। लेकिन गुनाह कबूल करने के 1 महीने के बाद भी महिला को पुलिस ने गिरफ्तार नहीं किया।
जानकारी के अनुसार मामले का खुलासा उस दौरान हुआ जब आरोपी महिला के ससुर और जेठ एसपी के पास पहुंचे। उनका कहना है 21 जुलाई को गोटेनगर के रहने वाले नारायण सिंह जाटव (मृतक के पिता) ने स्टेशन रोड थाने में बहू सीमा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनके बेटे को उनकी बहु ने ज़हर देकर हत्या कर दी। और यह बात उनकी बहु ने पंचो के सामने लिखित तौर पर कबूल भी की है। पंचनामे पर सीमा के पिता मुन्नालाल सोलंकी निवासी ग्वालियर के भी हस्ताक्षर हैं। और जब सीमा ने इस बात को पंचो के सामने स्वीकार किया उस दौरान उसके पिता मुन्नालाल सोलंकी, भाई कमल किशोर और राजेश भी मौजूद थे।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |