Advertisement
आज़ादी के 75वें वर्ष को सभी देशवासी अमृत महोत्सव के रूप में मान रहे है। 15 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लालकिले पर तिरंगा फहराया। उन्हें 21 तोपों की सलामी भी दी गयी। इस दौरान पीएम मोदी ने 83 मिनिट का भाषण दिया। जिसमे उन्होंने परिवारवाद ,भ्रष्टाचार ,भाषा और लोकतंत्र को लेकर बात की और साथ ही नेहरू ,गाँधी और सावरकर को भी याद करके नमन किया। अपने भाषण के दौरान पीएम नारी शक्ति के सम्मान और उनके गौरव की बात करते हुए भावुक भी हुए। उन्होंने पंच प्रण की बात कहते हुए कहा की हमें पांच प्रण लेना होगा तभी आज़ादी के दीवानों के सपने साकार होंगे। बहुत बड़े संकल्प लेकर चलना होगा। बड़ा संकल्प है, विकसित भारत। उन्होंने कहा हमें हमारी विरासत पर गर्व होना चाहिए। 130 करोड़ देशवासियों मे एकता और एकजुटता होनी चाहिए। उन्होंने अपने भाषण में कहा की जब संकल्प बड़े होते हैं तो पुरुषार्थ भी बहुत बड़ा होता है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने भाषण में 10 बड़ी बातें भी कही उन्होंने कहा जिन्होंने हमारा देश लूटा उन्हें लौटना होगा ,और भ्रष्टाचार और परिवारवाद को खत्म करना होगा। हमारी प्रतिभा भाषा के बंधनों में बंध जाती है लेकिन ऐसा नहीं होना चाहिए हमें हमारी भाषा पर गर्व होना चाहिए। उन्होंने कहा की भारत में संयुक्त परिवार देश की सबसे बड़ी विरासत है। हमारा भारत लोकतंत्र की जननी है। और 75 साल की यात्रा में आशाएं, अपेक्षाएं, उतार-चढ़ाव सब के बीच हर एक के प्रयास से हम यहां तक पहुंच पाए। आजादी के बाद जन्मा मैं पहला व्यक्ति था जिसे लाल किले से देशवासियों का गौरव गान करने का अवसर मिला। इस दौरान उन्होंने जय जवान ,जय किसान ,जय विज्ञान और जय अनुसंधान का नारा भी दिया। सेना के जवानों, सेनानायकों को सलामी देते हुए उन्होंने कहा मेरी सेना के जवानों ने, सेनानायकों ने जिस जिम्मेवारी के साथ कंधे पर उठाया है, उनको आज मैं सलाम करता हूं। सेना का जवान मौत को मुट्ठी में लेकर चलता है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |