Advertisement
इंदौर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र की आस्था पैलेस कालोनी में किन्नर से प्रेम संबंध में हुई चाकूबाजी में एक युवक की मौत हो गई। वही पुलिस ने हत्या करने वाले दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। इंदौर के द्वारका पूरी थाना क्षेत्र के आस्था पैलेस में किन्नर कल्पना के प्रेमी अभिषेक को पहले प्रेमी बंटी यादव और गोपाल काल ने कल चाकू मारकर घायल कर दिया था। जहां शुक्रवार शाम अभिषेक की इलाज के दौरान मौत हो गई। वही द्वारकापुरी थाना प्रभारी ने बताया कि पहले आरोपी बंटी यादव कल्पना किन्नर के साथ रहता था। उसके बाद मृतक अभिषेख कल्पना किन्नर के साथ रहने लगा था जो कि बंटी यादव को पसंद नहीं आ रहा था। उसके बाद बंटी यादव और गोपाल काला ने शुक्रवार दोपहर अभिषेख पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया था। जहां शुक्रवार शाम अभिषेख की इलाज के दौरान मौत हो गई। वही पुलिस दोनों आरोपियों पर हत्या का मामला दर्ज कर हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |