Advertisement
मध्यप्रदेश के ग्वालियर से गुजरात जा रही एक बस राजस्थान के डूंगरपुर में पलट गयी। जिसमें 3 लोगों की मौके पर ह मौत हो गयी। मृतकों में एक बच्ची भी शामिल है। बताया जा रहा है की बस प्राइवेट ट्रैवल्स की थी जो की ग्वालियर से गुजरात जा रही थी। जानकारी के अनुसार घायल होने वालों में ग्वालियर निवासी निसार उम्र 6 साल ,दंशिका 6 साल ,सावित्री 58 साल , मनीषा 20 साल , गल्लु सिंह 25 , मोहित 20 साल , संजीव 18 साल , निराली 11, गिरजा 30 साल , गुलिशा 30 साल शामिल है। सभी को डूंगरपुर के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। मृतकों में केवल दो भिंड निवासी कल्याण सिंह ,और एक बच्ची निधि की पहचान हुई है तीसरे युवक की पहचान फिलहाल नहीं हुई है। बताया जा रहा है की यह घटना नेशनल हाईवे-48 पर लेहणा घाटी में हुई है। बस ग्वालियर से गुजरात जा रही थी। उसी समय भरी बारिश की वजह से बस अनियंत्रित होकर पलट गयी। उस दौरान बस खाई में गिरते-गिरते बच गयी।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |