Advertisement
श्रावण मास में सभी जगह कावड़ यात्रा निकाली जा रही है।कई जगहों से श्रद्धालुओं की भीड़ एकत्रित होकर बाबा महाकाल के दर्शन करने जा रहे हैं। सभी कावड़िये नर्मदा का जल लेकर उज्जैन में बाबा भोलेनाथ के अभिषेक के लिए ले जा रहें हैं। इस दौरान काफी मारपीट की घटनाएं सामने आयी हैं। ऐसी ही घटना इंदौर से सामने आयी है , जिसमे शनिवार को इंदौर के एक होटल बलराज के कर्मचारियों ने श्रद्धालुओं की पिटाई कर दी। बताया जा रहा है की घटना सिमरोल थाना क्षेत्र की है। घटना में आठ लोग घायल बताये जा रहे हैं। सूचना लगते ही खुड़ैल, मानपुर और किशनगंज क्षेत्र से पुलिस मौके पर पहुंची और लोगो को रोका।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |