Advertisement
मध्यप्रदेश में बोहत दिनों तक बारिश थमे रहने के बाद आज फिरसे मानसून सिस्टम एक्टिव होगा । बीते दो दिन में इंदौर- भोपाल में ज़ोरदार बारिश हुई। इस दौरान इंदौर में 4 इंच बारिश दर्ज की गयी । भोपाल में भी शुक्रवार को रात 12 बजे के बाद खूब बारिश हुई । भोपाल में भदभदा डैम का एक गेट खोले दिए गए है। मध्यप्रदेश के कुछ इलाके जैसे रतलाम, गुना , सागर, नरसिंहपुर, नौगांव ,उज्जैन, मलाजखंड और खजुराहो में भी किसी किसी जगह हल्की - फुल्की बारिश हुई है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक आज यानि 6 अगस्त से मध्यप्रदेश में दोबारा मानसून सिस्टम एक्टिव होगा। उन्होंने बताया की पूरे प्रदेशभर में 18 अगस्त तक लगातार पानी गिरेगा। मध्यप्रदेश में रक्षा बंधन के दिन भरी बारिश की संभावना है। आंकड़ों के हिसाब से अभी तक इंदौर , बुंदेलखंड, जबलपुर, और बघेलखंड में सामान्य से कम बारिश हुई है। जबलपुर में 7 प्रतिशत और इंदौर में 1प्रतिशत कम बारिश हुई है। मध्यप्रदेश के 14 जिलों में 22 प्रतिशत से 46प्रतिशत तक कम पानी गिरा है । सिंगरौली, उमरिया, सतना, रीवा, सीधी, अलीराजपुर, कटनी, देवास , झाबुआ, निवाड़ी ,दमोह, पन्ना, डिंडोरी और टीकमगढ़, में हालात ज्यादा खराब हैं। मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में 7 अगस्त तक लो प्रेशर एरिया बन जाएगा। जिसके कारण 8 अगस्त से कई इलाकों में ज़ोरदार बारिश हो सकती है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |