Advertisement
मध्यप्रदेश के सिवनी जिले राष्ट्रीय राजमार्ग के बाइपास पर एक कंटेनर ने ट्रक ड्राइवर को टक्कर मर दी। जिससे युवक की उसी समय मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार ट्रक ड्राइवर ट्रक का पंचर बना रहा था। उसी दौरान पीछे से आरहे कंटेनर ने उसे टक्कर मार दी। और युवक की मौत हो गयी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को पोस्टमॉर्टेम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस की जानकारी के अनुसार मृतक ट्रक ड्राइवर उत्तर प्रदेश के रामपुर का रहे वाला है। और वह उत्तराखंड से केरल ट्रक लेकर जा रहा था। और जिस कंटेनर से उसे टक्कर मारी गयी वह कंटेनर नेपाल से बेंगलुरु जा रहा था। कंटेनर में ड्राइवर राजू जोशी था जो कंटेनर चला रहा था। पुलिस ने बताया मृतक ट्रक ड्राइवर जरदार खान और उसके बाकी साथी टायर बदल रहे थे। उसी दौरान यह हादसा हुआ। इस दुर्घटना के बाद राष्ट्रीय राज्य मार्ग पर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया। जिसे वहां पहुंची पुलिस ने हटाया। पुलिस द्वारा कंटेनर जब्त कर कंटेनर के ड्राइवर को भी हिरासत में ले लिया है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |