Advertisement
मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले में कथित तौर पर एक मॉब लिंचिंग की एक घटना सामने आई है। यह मामला मंगलवार देर रात का बताया जा रहा है । लोगों की भीड़ ने गोवंश परिवहन के शक में तीन लोगों पर हमला कर दिया। हमले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची। दरअसल एक ट्रक गोवंश लेकर जा रहा था। सिवनी मालवा के आगे एक गांव के कुछ लोगों ने देर रात उस ट्रक को रुकवाया। उसमें सवार तीन लोगों के साथ मारपीट की। उन लोगों को शक था कि गायों का परिवहन अवैध तरीके से हो रहा है। इसके बाद लोगों ने ट्रक में सवार तीन लोगों को मारना शुरू किया। मारपीट की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। और तीनों को अस्पताल में भर्ती करवाया। मिली जानकारी के अनुसार इलाज के दौरान एक की देर रात मौत हो गई। बाकी दो अन्य घायलों का इलाज किया जा रहा है। वहीं पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है।
इस घटना को लेकर पुलिस ने बताया कि उसमें 28 गोवंश मिले हैं। पुलिस फिलहाल इस जांच में जुटी हुई कि गोवंश का परिवहन वैध तरीके से हो रहा था या अवैध तरीके से। फिलहाल अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। और आरोपियों की तलाश जारी है। वहीं स्थानीय कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने मीडिया को बातचीत में किसी भी प्रकार की मोब लिंचींग नहीं हुई है। ग्रामीण इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।साथ ही इसके एसपी गुरकरण सिंह ने कहा कि यह घटना रात करीब एक बजे की है। ट्रक में गोवंश को ले जाया जा रहा था। वाहन में महाराष्ट्र के अमरावती के लोग थे। जिनके साथ 10 से 12 लोगों द्वारा मारपीट की गई। और इलाज के दौरान एक की मौत हुई है। इस मामले में हत्या का मामला दर्ज किया गया है। इसके साथ ही अवैध रूप से गोवंश तस्करी का मामला भी दर्ज किया गया है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |