Advertisement
मध्यप्रदेश की खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया के पुलिस पायलेटिंग वाहन ने अधेड़ राहगीर को टक्कर मार दी, टक्कर लगते ही अधेड़ राहगीर की मौके पर ही मौत हो गई, घटना करेरा के पास फोरलेन की बताई जा रही है। घटना क बाद करीबन 30 मिनिट तक जाम लगा रहा, वही जाम में खुद मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया फंसी रही। जानकारी के अनुसार हादसा मंत्री के झांसी से शिवपुरी प्रवास पर आते समय हुआ है। हादसे के वक़्त पुलिस पायलेटिंग वाहन तेज रफ्तार म था और इसी के चलते यह घटना हुई, वही घटना में सब इंस्पेक्टर सहित तीन पुलिसकर्मी भी घायल हुए है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |