Advertisement
राजधानी में स्थित मौलाना आजाद नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के एक स्टूडेंट का शव पेड़ पर लटका मिलने से हड़कंप मच गया है। छात्र ने सुसाइड किया या उसे लटका दिया इसका खुलासा अभी तक नहीं हुआ है। लेकिन सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंची और शव को नीचे उतारकर पंचनामा बनाया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। जानकारी के अनुसार मैकेनिकल इंजीनियरिंग कर रहे उद्देश्य अहिरवार का शव वहीं स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के समीप एक पेड़ पर लटका मिला। वह होस्टल नंबर 8 में रहता था, शनिवार को सुबह-सुबह स्टूडेंट का शव नजर आते ही हड़कंप मच गया। कोई समझ नहीं पाया कि आखिर क्या कारण है। कोई इसे सुसाइड समझ रहा है, तो कोई इसे हत्या की साजिश बता रहा है। आखिर ये तो पोस्टमार्टम के बाद ही क्लियर होगा। स्टूडेंट का शव वहीं के एक सिक्युरिटी ऑफिसर ने देखा था। उन्होंने पुलिस को सूचना देने के साथ ही प्रकरण दर्ज कराया, कमलानगर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है। बताया जा रहा है कि छात्र इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा था और उसका मन भी पढऩे में लगता था। लेकिन अचानक ऐसा क्या हुआ जो उसे ये कदम उठाना पड़ा।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सुबह सुबह खबर आई थी कि होस्टल के एक छात्र का शव पेड़ पर लटका है। मौके पर पहुंचकर शव को उतरवाया है। परिजनों को सूचना दे दी गई है, जांच चल रही है शव का पीएम कर परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |