Advertisement
इंदौर के पाश इलाके में संचालित किए जा रहे जिम में एक्सरसाइज करने जाने वाली कॉल सेंटर में काम करने वाली युवती की शिकायत पर पुलिस ने एक युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी जिम ट्रेनर को गिरफ्तार कर मामले में तफ्तीश शुरू कर दी है।युवती ने शिकायत में बताया कि शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले जिम ट्रेनर से उसकी मुलाकात जिम ट्रेनिंग के दौरान हुई थी। युवती ने विजय नगर पुलिस को शिकायत मे बताया कि वो बॉम्बे हॉस्पिटल के पास 2019 से जिम जा रही थी। जिम में उसकी दोस्ती पर्सनल ट्रेनर गौरव पंवार से हुई थी। इस दौरान उनकी जान – पहचान हुई और दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे। इसी दौरान गौरव ने शादी करने का वादा किया और झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने लगा। वही जब युवती ने शादी की बात की तो आरोपी जिम ट्रेनर से शादी की मांग लेकिन उल्टा आरोपी उसे मारपीट करने लगा। जिसके बाद युवती ने पुलिस को शिकायत की। जिसके बाद पुलिस ने जिम ट्रेनर को गिरफ्तार कर लिया। वही विजय नगर थाना प्रभारी रविन्द्र गुर्जर ने बताया कि युवती की शिकायत पर दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है वही पुलिस आगे मामले की जांच में जुट गई है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |