Advertisement
मध्यप्रदेश के नेपानगर जिला बुरहानपुर में पति को प्रताड़ित करने के आरोप में महिला शिक्षक शोभा वर्मा को सस्पेंड कर दिया गया है। उनके पति सचिन वर्मा ने सुसाइड कर लिया था। पुलिस इन्वेस्टिगेशन में पता चला कि महिला शिक्षक द्वारा प्रताड़ित किए जाने के कारण उन्होंने आत्महत्या की थी। होमगार्ड जवान सचिन वर्मा ने जहरीले पदार्थ का सेवन करके आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में पुलिस ने इन्वेस्टिगेशन करने के बाद उनकी पत्नी शोभा वर्मा को आरोपित किया था कि उनकी प्रताड़ना के कारण सचिन वर्मा ने सुसाइड किया है। श्रीमती शोभा वर्मा मध्यप्रदेश शासन जनजातीय कार्य विभाग द्वारा संचालित चुना भट्टा शासकीय विद्यालय में प्राथमिक शिक्षक के पद पर पदस्थ थी। डिपार्टमेंट की तरफ से जारी सस्पेंशन ऑर्डर में बताया गया है कि उनके खिलाफ 23 जून को आईपीसी की धारा 306, 34 के तहत मामला दर्ज किया गया था। पुलिस इन्वेस्टिगेशन में दोषी पाए जाने पर उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। मध्यप्रदेश सिविल सेवा वर्गीकरण नियम 1966 के नियम 9 उपनियम 1 के अनुसार यदि कोई शासकीय सेवक 48 घंटे से अधिक अवधि तक न्यायिक अभिरक्षा में रहता है तो उसकी सेवाएं स्थगित कर दी जाती हैं। इसी नियम के आधार पर श्रीमती शोभा वर्मा को सस्पेंड कर दिया गया है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |