Advertisement
भोपाल से एक रूह कँपा देने वाली घटना सामने आयी है। कोहेफिजा के सरकारी स्कूल में चौथी क्लास की बच्ची से रेप का मामला सामने आया है। बच्ची की उम्र मात्र साढ़े 8 साल है । स्कूल के टॉयलेट में इस दरिंदगी को अंजाम दिया गया है। पुलिस ने बच्ची के बयान पर स्कूल में रह रही सफाईकर्मी के पति गिरफ्तार किया है। आरोपी ने अपना गुनाह कबूल किया है। जानकारी के अनुसार 6 दिन पहले ही बच्ची का एडमिशन स्कूल में हुआ है। घटना शुक्रवार दोपहर करीब डेढ़ बजे की है। जब बच्ची लंच टाइम में बाथरुम के लिए गई थी। उसी दौरान आरोपी लक्ष्मीनारायण धानक ने उसका पीछा किया और हाथ से उसकी आंखें बंद कर दी। जिसके बाद आरोपी बच्ची को उठाकर बाथरूम के अंदर ले गया और बच्ची का मुंह दबाकर उसके साथ दरिंदगी की। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया। घटना के बाद बच्ची को रोता देख उसके साथ पढ़ने वाले बच्चों ने टीचर को इस बात की जानकारी दी। और टीचर के पूछने पर बच्ची ने बताया कि पीली शर्ट वाले अंकल ने उसकी आंख बंद की और उसे बाथरुम में लेजाकर उसके साथ गन्दा काम किया। इसके बाद स्कूल स्टाफ ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। जब पुलिस ने स्कूल के सभी कर्मचारियों से पूछताछ की , तब पता चला कि पीली शर्ट लक्ष्मी नारायण पहने था। और पुलिस के तलाशने पर वह नहीं मिला ,लेकिन कुछ देर बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |