Advertisement
भोपाल में 12वीं के एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्र चार बहनों का एकलौता भाई था । मृतक तनिष्क (16 ) प्राइवेट स्कूल में 12वीं कॉमर्स का छात्र था। उसके पिता मुकेश शर्मा को-ऑपरेटिव बैंक में नौकरी करते हैं। वे अयोध्या नगर के भवानी धाम में परिवार के साथ रहते हैं। वे लोग मूलत: इटारसी के रहने वाले हैं। उनकी चार बेटियां भी हैं। पिता ने बताया कि बुधवार शाम वह ऑफिस में थे। शाम करीब 4 बजे वह कपड़े उठाने के लिए छत पर गई। छत पर बना हुआ कमरा बंद था। यह कमरा तनिष्क का है, लेकिन ज्यादातर खुला रहता है। कमरे का दरवाजा बंद होने पर मां ने दरवाजा खटखटाया। लेकिन दरवाजा नहीं खुला, तो माँ ने खिड़की से अंदर झांक कर देखा। और अंदर तनिष्क फंदे पर लटका देख वह घबरा गईं। जिसके बाद उन्होंने तुरंत बेटियों और पड़ोसियों को बुलाया । तुरंत उसे अस्पताल ले जाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।पड़ोसियों ने बताया की उसके पास मोबाइल नहीं था, लेकिन वह मां के फोन में सोशल मीडिया पर एक्टिव रहता था। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है । पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |